
उखीमठ।
बाबा केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से सादगीपूर्वक केदारनाथ धाम को प्रस्थान हुई।
इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, देवस्थानम बोर्ड के अपरमुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह , कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, डोली प्रभारी यदुवीर पुष्पवान सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कल केदारनाथ पहुंचेगी। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि
17 मई को प्रात:पांच बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा स्थगित है अत: कोरोना महामारी को देखते हुए केवल मंदिरों के कपाट खुल रहे है। पूजापाठ से जुड़े कुछ ही लोगों को धामों में जाने की अनुमति दी गयी है। आज दिन में 12.15 बजे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि कल 15 मई गंगोत्री धाम एवं 18 मई प्रात: को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे है।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला