25 जुलाई को खानपुर विकास खंड में लगेगा बहुउद्देशीय सेवा शिविर
हरिद्वार, जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 25 जुलाई 2026 (शनिवार) प्रातः 10:00 बजे विकास खंड खानपुर के सभागार में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि जन जन की सरकार जन जन के द्वारा आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में
उन्होंने जनप्रतिनिधियों, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। जिससे कि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें।

More Stories
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में यातायात पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान
कांवड़ मेला-2026: डीएम और एसएसपी ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर परखी तैयारियां, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट