हरिद्वार पुलिस
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में यातायात पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान
फ़र्ज़ के साथ मानवता का परिचय देती हरिद्वार पुलिस
आज दिनांक 23.07.2026 को माननीया महापौर, नगर निगम रुड़की श्रीमती अनिता अग्रवाल जी के नेतृत्व में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।
इस अवसर पर अपर यातायात उपनिरीक्षक (Add. TSI) मनोज कुमार, अपर यातायात उपनिरीक्षक (Add. TSI) प्रवीण कुमार तथा कांस्टेबल लवकेश मौर्य ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी संदेश दिया।
रक्तदान के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने यह संदेश दिया कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही सभी नागरिकों से भी समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर समाजहित में योगदान देने की अपील की गई।
हरिद्वार पुलिस जनसेवा एवं मानवता की भावना के साथ सामाजिक सरोकारों में निरंतर सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
जिलाधिकारी के ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भेंट कीं 111 पुस्तकें
आगामी कांवड़ मेला-2026 को लेकर कलियर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं एसपीओ के साथ गोष्ठी आयोजित
कांवड़ मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा एसपीओ, सीएलजी सदस्यों एवं होटल-ढाबा संचालकों के साथ बैठक आयोजित