कांवड़ महायात्रा 2026
उत्तराखण्ड पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स की अगुवाई में कांवड़ मेला 2026 की ब्रीफिंग की गई आयोजित
6000 से ज्यादा जवानों के कंधों पर रहेगी सुरक्षा की जिम्मेदारी, 13 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स भी रहेगी तैनात
सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सैक्टर में बांटा गया मेला क्षेत्र
गढ़वाल व कुमांऊ रेंज से आए फोर्स सहित पीएसी व पैराफोर्सेज की जवान रहे ब्रीफिंग में शामिल
एसपी सिटी बने कांवड़ मेला के नोडल ऑफिसर, ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी देखेंगे एसपी देहात
एसपी क्राईम/ट्रैफिक निशा यादव के जिम्मे होगा यातायात प्रबंधन एवं डायवर्जन प्लान
मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, एसपी रेंक से कांस्टेबल रैंक तक के पुलिस ऑफिसर्स तैनात
स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) भी कांवड़ सकुशल सम्पन्न कराने में देंगे सहयोग
10 ड्रोन कैमरों से की जाएगी संपूर्ण मेला क्षेत्र की कड़ी निगरानी, सीसीटीवी कैमरा भी अहम जिम्मेदारी के लिए हैं तैयार
मेले के दौरान सराहनीय ड्यूटी करने वाले जवानों को उत्साहवर्धन के लिए प्रतिदिन किया जाएगा सम्मानित
अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए हैं सहायता केंद्र, 24×7 पुलिस/ फायर एवं मेडिकल ऑफिसर्स रहेंगे नियुक्त
यात्राकाल में पुलिस वेलफेयर के लिए अलग टीम नियुक्त, भोजन/ पानी/ रेनकोट/ दवाई इत्यादि का किया जाएगा वितरण
कांवड़ मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराना हर एक जवान की जिम्मेदारी है, उम्मीद है कि आप सभी अपना 100% देगें- ADG L/O

ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुर्गेशन की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय भवन में कांवड़ मेला 2026 में नियुक्त किए गए पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया गया, उक्त अवसर पर निर्देशक यातायात के0के0वी0के0, आईजी गढवाल राजीव स्वरूप, आईजी एस0टी0एफ निलेश भरणे, आईजी संचार विम्मी सचदेवा, आयुक्त गढवाल आनन्द स्वरुप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह की मौजूदगी में सम्पन कांवड़ मेला ब्रीफिंग में कुमाऊं व गढ़वाल परिक्षेत्र से प्राप्त समस्त फोर्स, पीएसी, आईआरबी, होमगार्ड, पीआरड़ी, वनविभाग,प्रशासन के अधिकारी एवं केन्द्र से प्राप्त अर्द्धसैनिक बल की सुरक्षा कम्पनी भी सम्मिलित हुई।

18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सैक्टर में बांटे गए मेला क्षेत्र में सुपर जोन की जिम्मेदारी ASP स्तर के अधिकारियों को, जोन की जिम्मेदारी CO/Insp. व सेक्टर की जिम्मेदारी SHO/ SO/ SSI स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही मेला क्षेत्र में BDS/Dog Squard की 04 टीम नियुक्त की गई हैं जो Round the clock मेला क्षेत्र में Active रहकर हर संदिग्ध व्यक्ति अथवा परिस्थिति से निपटने को आठों पहर तैयार रहेंगी।
अपने संबोधन के दौरान ADG L/O द्वारा पिछली कांवड़ यात्रा एवं वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ के दृष्टिगत कांवड़ मेला को एक चैलेंज के रूप में लेकर पूर्ण मनोयोग से इसे सकुशल संपन्न कराने हेतु जवानों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह को फैलने से रोकने व दुर्घटना होने पर बिना पल गंवाए अपने ऑफिसर्स को सूचना देकर उनके आने तक व्यवस्थाओं को सुचारू करने के प्रयास करने, मुकदर्शक बनने के बजाए ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, आस पास की जानकारी जुटाने आदि के निर्देश भी मातहत को दिए गए।

पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा समस्त पुलिस बल को मेले में असमाजिक तत्वों के प्रति बेहद सचेत रहकर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली संभावनाओं, डीजे में भड़काऊ गाने चलने अथवा सोशल मीडिया में अचानक किसी छोटी घटना को बड़ा रूप दे देने जैसी घटनाओं पर बेहद सतर्क दृष्टि रखते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु सचेत किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगो से समन्वय स्थापित करने को भी महत्वपूर्ण बताया। कांवड़ मेला में बरसात पीक सीजन पर रहता है जिससे सभी आवश्यक सामग्री अपने पास रखेंगे, सभी लोग आजकल में अपने –अपने सर्किल जोन में भ्रमण कर जो व्यवस्था अभी शेष रह गई है उसे तत्काल प्रसाशनिक व्यवस्था से समन्वय स्थापित कर तत्काल उसे अपड़ेट किया जाये संवेदनशील स्थानों पर आपसी समन्वय बहुत जरुरी है सभी अधिकारी से लेकर कांस्टेबल रेंक तक सूचना का आदान प्रदान किया जाना अति आवश्यक होगा। भीड़ नियन्त्रण व यातायात व्यवस्था का प्रबन्धन हर छोटे एवं बडे मेलों में महत्वपूर्ण है। प्रत्येक दशा में यातायात की मॉनेटरिंग 24 घण्टे की जाये तथा अन्य राज्यों से भी भीड का आंकलन लेते रहे जिससे की यातायात प्लान को एक्टिव या चेंज किया जा सके। कांवड़ मेले के दौरान समय- समय पर क्लीन स्वीप अभियान चलाया जाये जिससे की उपद्रवी किस्म के लोगों पर लगाम लग सके।
आईजी एसटीएफ निलेश आनन्द भरणे द्वारा पूर्ववर्ती कांवड़ मेलों से जुड़े अपने गहरे अनुभव को साझा करते हुए उपस्थित पुलिस बल को आसपास की सभी घटनाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं ट्रैफिक प्लान को सुव्यवस्थित तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही अवगत कराया की सभी वाहन निर्धारित पार्किंगों में पार्क करवाये जाये। किसी भी दशा में कोई भी वाहन सड़क किनारे पार्क नहीं होना चाहिए। हरकी पैड़ी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आवश्यक हैं, आजकल सोशल मीड़िया का दौर चल रहा है, इसलिए सभी को अपनी ड्यूटी प्वाइंटों पर जिम्मेदारी एंव सर्तकता के साथ ड्यूटी करनी है और जो संदिग्ध व्यक्ति वस्तु दिखाई देती है उसमें लापरवाई न करते हुए तत्काल उसमें कार्यवाही करें।
गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों और पुलिस जवानों को अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी छोटी समस्या को नजरअंदाज न किया जाए, क्योंकि वह आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती है, इसलिए हर समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
आयुक्त ने आगे कहा कि यह एआई का दौर है और कोई भी शरारती तत्व किसी छोटी घटना का दुष्प्रचार कर उसे बड़ा रूप दे सकता है, जो तेजी से फैलकर देश-दुनिया में गलत संदेश पहुंचा सकता है। इसलिए सतर्कता बरतना और भी जरूरी हो गया है।

कांवड़ मेले को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने के लिए आयोजित पुलिस ब्रीफिंग में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों-जवानों और पैरामिलिट्री बलों को संबोधित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन जोन-सेक्टरों में व्यवस्थाएं अधूरी हैं, वहां संबंधित विभाग तत्परता से काम पूरा करें। कांवड़ पटरी मार्ग और पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने और किसी भी कमी पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समाधान करने को कहा गया।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि शिवभक्तों को उचित मूल्य पर भोजन मिले और ओवर-रेटिंग रोकने के लिए सभी रेस्टोरेंट, ढाबों व होटलों में रेट लिस्ट चस्पा की जाए। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग को भारी बारिश की स्थिति में जलभराव या सड़क अवरुद्ध होने पर जलनिकासी और मार्ग बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा मेले में नियुक्त समस्त फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि मानसून जारी है जिस कारण कांवड़ यात्रा काल में निरंतर वर्षा होने की संभावना है। सभी पुलिसकर्मी अपने साथ डण्डे के साथ ही टॉर्च व रेन कोर्ट भी रखें। उमस में डिहाईड्रेशन से बचकर अपने आप को स्वस्थ बनाए रखने के लिए वैकल्पिक तौर पर ORS व नींबू का भी प्रयोग करने का भी सुझाव दिया गया। साथ ही अवगत कराया कि हमें अधिकारी रेंक से लेकर कांनिस्टेबल रेंक तक आपसी समन्वय बनाकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाना है। किसी भी स्तर पर कोई इनपूट या घटना की जानकारी होती है तो अपने उच्चाधिकारियों को अवश्य सूचित करें जिससे की सभी लोग मिलकर उसका समाधान निकालकर व्यस्थाओं को सूचारु कर सकें। रात्रि के समय कोई भी कांवड़िया रोड़ पर सोता हुआ नही होना चाहिए सम्बन्धित थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी की रात्रि मे पीए सिस्टम के माध्यम से सभी को लगातार सूचित करते रहे ओर सुरक्षित स्थानों पर भेंजे। पेदल मार्ग पर चलने वाले कांवड़ किसी भी स्थिति में मेन रोड़ से आवागमन न करें उनको नहर पटरी मार्ग से ही उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाये डाइवर्जन प्वाइंट पर किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही न की जाये।
कांवड़ यात्रा की लंबी और थकान भरी ड्यूटी के बीच भक्तिभाव को प्राथमिकता देते हुए आक्रोशित भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है। छोटी घटनाएं कई बार बड़ा रूप ले लेती हैं, इन्हे रोकने के लिए अपने अनुभव का सहारा लेने के साथ-साथ बेहिचक अपने ऑफिसर से भी समस्या के निराकरण के लिए मदद मांगे। एक बात सभी लोग ध्यान रखें की पूरे कांवड़ मेले के दौरान कोई भी महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल अपने सेक्टर पुलिस ऑफिसर को देंगे। अपने प्वाइंट पर पहुंच कर तसल्ली से ये जरूर जान लें कि ड्यूटी आखिर है क्या। कोई भी ड्यूटीरत कर्मचारी किसी भी प्रकार का नशा सामग्री का सेवन नहीं करेंगे। हमे समस्या का समाधान करना है न की समस्या बनना है।
पूरे मेले की निगरानी 24 घण्टे कन्ट्रोल रुम के माध्यम की जाती रहेगी। कोई भी अधिकारी/ कर्मचारीगण अपना मोबाइल स्वीचऑफ नहीं करेंगे। आवश्यकता करने पर तत्काल सूचना का आदान प्रदान करेंगे। किसी भी स्तर पर अधिकारी/कर्मचारियों को कोई भी समस्या हो वह निसंकोच उच्चाधिकारियों को बताये उसका हर सम्भव समाधान किया जायेगा तथा प्रतिदिन कर्मचारियों को रिफरेसमेन्ट हेतु वेलफेयर अधिकारी की टीम द्वारा लंच पेकेट वितरित किये जायें जिससे कर्मचारियों को सादा एवं ताजा भोजन प्राप्त हो सकें।
ब्रींफिंग समाप्ति पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा उपस्थित उच्चाधिकारियों का अभिवादन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
डयूटी पर नियुक्त पुलिस बल हेतु दिये गये सामान्य निर्देश👇
1. ड्यूटी अवधि 12 घण्टे की होगी एवंप्रथम पारी प्रातः 07:00 बजे से प्रारम्भ होकर सांय 20:00 बजे तक एवं द्वितीय पारी सांय 19:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक रहेगी। ड्यूटीरत कर्म०गण अपना प्वाइण्ट तभी छोडेगे जब उनका प्रतिस्थानी आ जायेगा।
2. सभी कर्म०गण अपने पास अपने जोनल / सैक्टर पुलिस अधिकारियों के मोबाईल नम्बर रखेगें एवं कोई घटना होने पर तुरन्त उच्चाधिकारीगण को अवगत करायेगें।
3. समस्त जोनल अधिकारी / सैक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगे प्रत्येक प्वाइण्ट पर जा कर सभी कर्म०गणों को उनकी ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ करेगें कि उन्हे क्या करना है क्या नहीं करना है।
4. समस्त जोनल / सैक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर आवश्यकतानुसार रस्से, बैरियर स्टोर से समय से प्राप्त कर लेंगे।
5. हरकी पैडी जीरो जोन क्षेत्र में कोई भी पुलिस / प्रशासनिक अधिकारी जीरो जोन में अपने निजी व सरकारी वाहन से नहीं जायेगा।
6. संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की चैकिंग अवश्य की जाये।
7. नगर क्षेत्र में भीमगोडा बैरियर, पोस्ट ऑफिस तिराहा एवं हरकी पैडी के क्षेत्रों में पुलो पर लगी समस्त ड्यूटियां यह सुनिश्चित करेगीं कि कोई भी ठेली या हाथ में सामान बेचने वाले हरकी पैडी की ओर नहीं आयेगें।
8. हरकी पैडी क्षेत्र में स्थित पुलो पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाय व पुलो से नदी में छलांग लगाने वालो का रोका जाय।
9. मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सर्तकता बरती जाये।
10. सम्पूर्ण पैदल कांवड मार्ग पर मांस की दुकाने हटवा ली जाय।
11. सभी कर्म०गण ड्यूटी के दौरान अपने साथ डण्डे व बरसाती अवश्य रखेगें।
12. . कर्म०गण ड्यूटी के दौरान व्यवहर में नम्रता एवं ड्यूटी में दृढता का परिचय दें।
13. कावडियों का सामान चोरी होने अथवा उनके साथ कोई दुर्घटना होने की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर यथोचित आवश्यक कार्यवाही करें व उच्चाधिकारियों को सूचित करें।
14. जोनल प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन रात्रि 10:00 बजे अपने क्षेत्र में विशेष साहसिक/करने वाले कर्मचारियों का विवरण नगर नियंत्रण कक्ष को नोट करायेगें।
कांवड़ मेंला में नियुक्त फोर्स का विवरण
अपर पुलिस अधीक्षक- 21, पुलिस उपाधीक्षक- 39, निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/- 48, उ0नि0 /अ0उ0नि0/ म0उ0नि0- 424, निरीक्षक यातायात-06, टीएसआई/ एएसआई टीपी-33, हे.का./कां. टी.पी.-83, हे0कां0/ कां0/म0हे0कां0- 1324, म.का.- 161, उ.नि. प्रशिक्षु- 100, रि0 आरक्षी- 1558, पीएसी/ आईआरबी/ फ्लड़ दल – 10 कम्पनी 02 प्लाटून , केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल -13 कम्पनी, घुड़सवार पुलिस –04 टीम, बी0ड़ी0एस0 / स्वान दल -09 टीम, जल पुलिस- 05 टीम (19 गोताखोर)/एसडीआरएफ- 04 टीम, आपदा राहत दल- 01 प्लाटून 01 सेक्शन, क्यूआरटी-01 टीम, हो0गा0-700, पी0आर0डी0-350, खोया पाया सेल -02, सीसीटीवी मॉनिटिरिंग सेल -06 कर्मी, कांवड़ भेष- 40, फायर सर्विस – 43 टीम, जेब कतरा / भिखारी स्कवाड़ -01 टीम, संयुक्त पुलिस चौकियां- 11, अन्य राज्यों में भेजी गयी ड्यूटियां (रामपुर, बिलासपुर, देवबन्द तिराहा, छुटमलपुर, गागलहेड़ी)-05 टीमें, विशेष पुलिस अधिकारी-800

More Stories
जिलाधिकारी ने की पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन