July 25, 2026

CO ज्वालापुर की अध्यक्षता में कांवड़ मेले के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित

कोतवाली ज्वालापुर

CO ज्वालापुर की अध्यक्षता में कांवड़ मेले के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित

SPO/व्यापार मण्डल के पदाधिकारी/सदस्यों के साथ की गई वार्ता

आज दिनाँक 25-07-2026 को आगामी कावंड मेला के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान की अध्यक्षता में व प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर हर्ष अरोडा, प्रभारी चौकी बाजार देवेन्द्र पाल की मौजूदगी में कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत समस्त SPO/व्यापार मण्डल के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन किया गया।

SPO को पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर ड्यूटी पर रह कर यातायात व्यवस्था स्थानीय व्यक्तियो/कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। व्यापार मण्डल के पदाधिकारी/सदस्यों के द्वारा हरिद्वार पुलिस का पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। कावंड मेला से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देशो से भी अवगत कराया गया एवं उपस्थित सभी SPO/पदाधिकारी गण को अवगत कराया कि यातायात व्यवस्था/होटलो में निर्धारित खाने पीने के सामान की रेट लिस्ट लगा कर रखेगे ,मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ख्याल में रखते हुए मेले की पवित्रता बनाये रखते हुए लहसुन,प्याज का खाने में प्रयोग न करने व अपने ढाबा,रेस्टोरेंट में cctv कैमरे लगाने हेतु बताया गया। वाहन में किराया लिस्ट लगाने ,वाहन से संबंधित दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस आदि चालक अपने पास रखेगें। अपने-अपने वाहनो को निर्धारित पार्किंग में ही खडा करेंगे। सभी उपस्थित SPO द्वारा भी शत-प्रतिशत सहयोग का आश्वासन दिया ग

oplus_2097154

oplus_2097154

या।