July 26, 2026

आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल संचालन हेतु SSP हरिद्वार के निर्देश पर ट्रैफिक वॉलिंटियर के साथ समन्वय बैठक आयोजित

यातायात पुलिस हरिद्वार

आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल संचालन हेतु SSP हरिद्वार के निर्देश पर ट्रैफिक वॉलिंटियर के साथ समन्वय बैठक आयोजित

आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री निशा यादव एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात विपेंद्र सिंह द्वारा आगामी कांवड़ मेला-2026 के सकुशल एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से ट्रैफिक वॉलिंटियर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व वर्षों के कांवड़ मेले के अनुभवों की समीक्षा करते हुए इस वर्ष बेहतर यातायात प्रबंधन, आपसी समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर सीपीयू प्रभारी हितेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात संदीप सिंह नेगी तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक रुड़की राजेंद्र नाथ द्वारा अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए ट्रैफिक वॉलिंटियर को महत्वपूर्ण सुझाव एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, पिछले वर्षों में सामने आई चुनौतियों एवं उनमें किए जाने वाले आवश्यक सुधारों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के अंत में सभी ट्रैफिक वॉलिंटियर से पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया गया।