देहरादून।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में आज 10 घंटे के राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। किसान संगठनों के भारत बंद को कांग्रेस समेत तमाम गैर-एनडीए दलों ने समर्थन दिया है। भारत बंद का व्यापक असर उत्तराखंड के मैदानी जिलों में भी देखने को मिला रहा है। जगह-जगह किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का असर उधम सिंह नगर जनपद के जिला मुख्यालय में भी देखने को मिल रहा है। यहां बाजारों और सड़कों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सुबह से ही बाजार में दुकानें बंद दिखाई दीं। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकान ही खुली हुईं हैं। रुद्रपुर के डीडी चौक, इंदिरा चौक, गावा चौक, नैनीताल रोड, काशीपुर बाईपास रोड सहित अन्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेज ने कहा कि व्यापारी किसानों के साथ हमेशा से खड़े हैं और खड़े रहेंगे। इधर, बंद के दौरान पुलिस भी सड़कों में मुस्तैद नजर आ रही है। नैनीताल जनपद के रामनगर में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला है। रामनगर में अधिकतर दुकानें खुली हुई हैं। वहीं, रामनगर के भवानीगंज स्थित चौराहे पर कुछ किसानों ने टायर जलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाया और माहौल को बिगड़ने नहीं दिया। साथ ही लोगों को चेतावनी देते हुए शांति से विरोध प्रकट करने का आग्रह किया।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला