
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति का उपहास उड़ाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम हिन्दू समाज व जन-जन के आराध्य हैं। सनातन भारतीय संस्कृति में निहित विशेषताओं के चलते पूरी दुनिया सनातन धर्म का अपना रही है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व सनातन हिन्दू धर्म पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके मंसूबों को कतई कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवाद उत्पन्न करने वाले सलमान खुर्शीद व राशिद अल्वी जैसे नेताओं के खिलाफ संत समाज अपना विरोध जताएगा और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मिलकर कानूनी कार्रवाई की मांग करेगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के कोषाध्यक्ष महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि भारत सभी धर्मा को सम्मान देने वाला देश है। पूरे विश्व को सकारात्मक संदेश देने वाले सनातन धर्म के विषय में अनर्गल प्रचार को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार को ऐसा करने वालों से कड़ाई से निपटना चाहिए

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए