
हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व में देर रात्री एक मालगाड़ी से टकराकर एक हाथी के बच्चे की मौत हो गयी। घटना राजाजी के मोतीचूर रेन्ज की है। वन महकमे के अनुसार देर रात हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर था अचानक उसी दौरान एक मालगाड़ी वहाँ से गुजरी। उस दौरान यह पांच वर्षीय नर हाथी ट्रेन से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इस घटना के बाद से पार्क महकमे में हड़कंप मच गया है। रेन्ज अधिकारी महेंद्र गिरी कर अनुसार इस मार्ग पर लगातार गश्त की जाती है। यह ट्रैक बहुत लंबा है। हाथी कब कहां से पार करे यह तय नही होता। हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला