हरिद्वार। जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार श्री वरद जोशी ने अवगत कराया है कि जनपद स्तरीय युवा महोत्सव-2021 का आयोजन आगामी 17 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से सामुदायिक केन्द्र, बी0एच0ई0एल0, सेक्टर-04, रानीपुर, हरिद्वार में किया जायेगा, जिसमें लोक नृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी, कर्नाटक शैली), शास्त्रीय वादन – सितार, वीणा, बाँसुरी, मृदंगम, तबला ,शास्त्रीय नृत्य (भरत नाट्यम, कत्थक, कथकली) आदि का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन / शुभारंभ श्री आदेश चौहान मा॰विधायक रानीपुर के द्वारा किया जायेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना