
राजधानी देहरादून सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज आग लग गई। आग से सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के बाद सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में आग लग गई, जिसके चलते यहां बड़ी दुर्घटना की संभावना बन गई थी। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के कारण फौरन इस आग को बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, जिस दौरान आग लगी, उस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन मौजूद थे। आग से किसी भी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश