October 22, 2026

मुख्यमंत्री कार्यालय  में आग लगी, काबू

राजधानी देहरादून सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय  में आज आग लग गई। आग से सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के बाद सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में आग लग गई, जिसके चलते यहां बड़ी दुर्घटना की संभावना बन गई थी। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के कारण फौरन इस आग को बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, जिस दौरान आग लगी, उस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन मौजूद थे। आग से किसी भी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

You may have missed