
हरिद्वार।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और बाबा रामदेव जिस बेस अस्पताल का लोकार्पण करके कोविड केयर सेन्टर बनाया है बारिश के कारण बेस अस्पताल में पूरा पानी भर गया, जिस वजह से वहां भर्ती मरीजों को तो दिक्कत आ ही रही है, साथ ही डॉक्टरों को भी इस मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
हरिद्वार-देहरादून स्थित भूपतवाला के पास बने बेस अस्पताल में पानी भरने की वजह से तमाम डॉक्टरों के केबिन में पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बारिश से दवाई और अन्य स्वास्थ्य सामग्री भी भीग गई हैं। अस्पताल को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और रामदेव बीते दिनों उनकी खूबियों और यहां की व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे लेकिन धरातल पर व्यवस्थाएं क्या हैं, ये एक बारिश ने बता दिया। लेकिन शुक्र है उन डॉक्टरों का जो इस अस्पताल में नंगे पैर पानी में पीपीई कीट पहनकर मरीजों का इलाज किया। कुंभ के लिए बने बेस अस्पताल को कोविड केयर के रूप में बदल कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया था, जिसका संचालन सरकार द्वारा पतंजलि के साथ मिलकर किया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया