
लक्सर।
हरिद्वार के लक्सर में पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को हिदायत दी। हरिद्वार रोड, बाजार बालावाली रोड पर फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों के चालान काटे। साथ ही लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। लक्सर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है। संक्रमित लोगों को प्रशासन होम क्वारंटाइन कर रहा है। मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर कोविड सेंटर भेजा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने कहा कि लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें, मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

More Stories
नेशनल अप्रेंटिस मेला-2026 में 25 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, 45 प्रशिक्षार्थियों का चयन
अज्ञात शव को इंसाफ दिलाने के लिए की गई हरिद्वार पुलिस की मेहनत रही सफल
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद