सब्जी बेचने के लिए आवंटित लाइसेंस पर चाय समोसा बेच रहा था
हरिद्वार।
ज्वालापुर मंडी समिति में सब्जी बेचने के लिए आवंटित दुकान पर चाय समोसे बेचने के मामले में एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने थोक व्यापारी का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। मंडी समिति के सचिव दिग्विजय सिंह देव ने निरीक्षण के दौरान मैसर्स रोचीराम रोशनलाल दुकान संख्या C 3 पर बिक रहे चाय और समोसे का मामला पकड़ा था, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रशासक उप जिलाधिकारी को भेज दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए व्यापारी का लाइसेंस रद्द किया गया है, मंडी सचिव ने बताया कि मंडी में शर्तों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा, उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आढ़तियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया