
हरिद्वार। एचआरडीए के पार्कों की बदहाली और अनियमितता को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी भड़क उठे। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सीसीआर टावर में एचआरडीए के सचिव को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि अनियमितता के चलते भूपतवाला क्षेत्र के कई पार्क बदहाल हो चुके हैं। बारिश के चलते इंदिरा एनक्लेव और भारतमातापुरम पार्क की दीवारें गिर गई हैं। भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री विदित शर्मा ने ज्ञापन देते हुए बताया कि इससे पहले भी एचआरडीए को शिकायत देकर पार्कों को का सौंदर्यीकरण करने और अनियमितता को दूर किए जाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन एचआरडीए इसको लेकर ध्यान नहीं दे रहा है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा सप्त ऋषि मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, कनखल मंडल अध्यक्ष सुमित लखेड़ा, अंशुल भाटिया, राम अवतार शर्मा, आकाश भाटी, शिवम ठाकुर, अमित शुक्ला, गौरव आदि मौजूद रहे।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश