
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित सहगल केरोसिन ऑयल डिपो में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग में पूरा डिपो जलकर राख हो गया। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि काफी समय से डिपो में तेल नहीं रखा गया था, इसीलिए आग और ज्यादा नहीं भड़की।
मिली जानकारी के अनुसार अनुसार हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर सहगल पेट्रोल पंप के पीछे सहगल केरोसिन ऑयल का डिपो है। हरिद्वार में केरोसिन का काम लगभग पूरी तरह से बंद हो गया है, लेकिन फिर भी यहां अभी कैरोसिन ऑयल का डिपो है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डिपो के एक हिस्से में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। डिपो का एक बड़ा हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं डिपो में कोई ज्वलनशील पदार्थ भी नहीं था, जिससे आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

More Stories
कावड़ मेला प्रारंभ होने से आज तक 01 करोड़ 09 लाख 10 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पहुंचे हरिद्वार
अचानक हुई अम्मा की तबीयत खराब, हरिद्वार पुलिस बनी मददगार