
हरिद्वार। केदारनाथ के गरूड़चट्टी क्षेत्र में हुई हैलीकॉप्टर दुघर्टना में सात लोगों की मौत पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मशांति तथा उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मंगलवार को यात्रीयों को केदारनाथ से गुप्तकाशी ले जा रहे हैलीकॉप्टर के गरूड़चट्टी में क्रैश होने से पायलट व हैलीकॉप्टर में सवार छह यात्रीयों की मौत हो गयी थी। दुघर्टना पर दुख व्यक्त करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। गंगा मैया व बाबा केदारनाथ मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जानकारी मिलते ही तत्काल राहत कार्य शुरू कराए। जिसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। चारधाम यात्रा व अन्य यात्राओं को सकुशल संपन्न कराने को लेकर भी सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही हैं।

More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार बस अड्डे का होगा कायाकल्प
मुख्यमंत्री से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ .रमेश पोखरियाल निशंक , सांसद श्री नरेश बंसल , कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी , विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने मुलाक़ात की
स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराए जाने वाले लंबित आवेदनों को शीर्ष प्राथमिकता से स्वीकृत करे संबंधित बैंक: अपर जिलाधिकारी