
हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऑक्सीजन ले जा रही गाड़ियों को चाहे वह ट्रक हो या जो भी ऑक्सीजन करने वाला वाहन है उसको एंबुलेंस का दर्जा दिए जाने की मांग की है उनका कहना है कि इससे ऑक्सीजन पहुंचाने में अनावश्यक विलंब नहीं होगा और समय पर ऑक्सीजन मिल पाएगी.
जिस प्रकार से प्रति दिन कोरोना संक्रमणों की संख्या लगातार बढ़ता जा रहा हैजिसके कारण ऑक्सीजन की कमी से कई जाने जा चुकी है इस समय कोरोना पीड़ितों को ऑक्सीजन की काफी जरूरतों को पढ़ रही है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार के साथ साथ औधोगिक इकाइयां ओर समाजसेवी संस्थाएं ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए प्रयासरत है। इसी बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर जारी बयान में मांग की है कि ट्रक या जो भी वाहन ऑक्सीजन की सप्लाई से जुड़ा हो उस वाहन को एम्बुलेंस का दर्जा दिया जाना चाहिए ताकि ऑक्सीजन को गंतव्य तक पहुँचाने में अनावश्यक विलंब ना हो।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
NEET-2026 परीक्षा: अंतिम चरण की सभी तैयारियां पूर्ण