
देहरादून।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शनिवार को अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के पश्चात अपने गंतव्य को रवाना हो गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को गंगाजली व पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
महापौर अनीता ममगाईं ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का उत्तराखंड प्रवास बेहद महत्वपूर्ण रहा है। अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। सेवा ही संगठन है के मंत्र पर काम करने का निर्देश देते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया कि वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में स्वयं का बचाव करते हुए हर असहाय और जरूरतमंद तक आवश्यक मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश करें।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
अगले 03 घंटों में जनपद – देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी जिलों में कुछ जगहों पर रूड़की, मंगलौर, लक्सर क्षेत्रो में तूफ़ान ज़ोरदार बारिश होने और चलने की संभावना
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई