
हरिद्वार।
विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि विपदा कितनी भी बड़ी हो वह क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इसी के चलते अपनी विशिष्ट कार्यशैली से क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाले खानपुर क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कोरोना काल में क्षेत्र की जनता के लिए सुरक्षा कवच के रूप में काम कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी धर्मपत्नी जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी सिंह और पुत्र नेशनल शूटिंग चैंपियन कुंवर दिव्य प्रताप सिंह के साथ मिलकर क्षेत्र के कई गांव में मास्क, सैनिटाइजर और अन्य स्वास्थ्य सुरक्षा किट वितरित की।

इस दौरान क्षेत्र की जनता ने सुदूर ग्रामीण अंचलों के दूरस्थ ग्रामों में हमारे द्वारा कोविड 19 के खिलाफ जंग में औषधि व दवाइयों की “कोरोना-किट” ग्रामीणों में वितरित की गईं। इस दौरान भाजपा की मंडलाध्यक्ष किरण सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने इस दौरान क्षेत्र के दूरस्थ गांव
दल्लावाला, नाईवाला, चंदपुरी खुर्द, चंदपुरी कलां, माडाबेला, तुगलपुर, खानपुर, डेरियों, पौडोवाली, कानेवाली, डोमनपुरी, कलसिया , बालावाली आदि ग्रामों का दौरा किया ।उन्होंने कहा कि जल्दी ही एक सैनिटाइज मशीन भी खरीदी जाएगी और पूरे इलाके में सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
अगले 03 घंटों में जनपद – देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी जिलों में कुछ जगहों पर रूड़की, मंगलौर, लक्सर क्षेत्रो में तूफ़ान ज़ोरदार बारिश होने और चलने की संभावना
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई