प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व में सेवा अभियान
देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सेवा अभियान के तहत उत्तराखंड में रविवार को भाजपा के सांसद, विधायक व सभी पदाधिकारी सेवा कार्यों में भाग लेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 3 विधानसभा क्षेत्रों के गावों में सेवा कार्यों में भाग लेंगे। इसमें कलियर विधानसभा के भौंरी गाँव, हरिद्वार के ऋषिकेश विधानसभा के प्रतीकपुर गाँव की सेवा कर करेंगे।
सेवा कार्यों के तहत अन्य पदाधिकारियों में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय धर्मपुर विधानसभा में के जीआरडीडी अकेडमी में आयोजित रक्तदान शिविर में सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी, रामनगर, कोटाबाग सांसद अजय टम्टा अपनी लोकसभा के बजेटी गांव में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल हरिद्वार जिले के भगवानपुर व रुड़की विधानसभा में सेवा कार्यों में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत डोईवाला विधानसभा के नवादा में आयोजित रक्तदान शिविर में सेवा कार्यों में भाग लेंगे। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी डोईवाला में, सुरेश भट्ट रायपुर के नुनूरखेड़ा व धर्मपुर सरला अकेडमी में, कुलदीप कुमार विकासनगर विधानसभा के बरोटीवाला, लक्ष्मीपुर व हरबर्टपुर वैरागीवाला में सेवा के कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि सभी विधायक और सांसद अपने अपने क्षेत्रो में सेवा कार्यों में सह्भागिता करेंगे। कार्यक्रम के सयोंजक प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट पूरे प्रदेश के सभी 16674 गाओं में सेवा के कार्यों की कार्ययोजना के साथ मोनिटरिंग भी कर रहे है।

More Stories
कुंभ-2027 की तैयारियों का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
भीमताल में नैनीताल जनपद की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : रामपाल सिंह
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तीसरे दिन भी चला विशेष स्वच्छता अभियान,142 स्वयंसेवियों ने लिया भाग