
हरिद्वार।
महिन्द्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने शनिवार को जिलाधिकारी श्री सी. रविशंकर को तीन एम्बुलेंस सीएसआर मद से भेंट की। जिसमें दो एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार तथा एक एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग नैनीताल के लिए प्रदान की। जिलाधिकारी ने कोरोना की अवधि में कम्पनी द्वारा किये गये इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तम बनाने के लिए कम्पनी की ओर से यह एक स्थाई सहयोग है जो लम्बे समय तक विभाग के काम आयेगा। इसके अलावा भी कोरोना संकट से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण, सेवायें, सामग्री के लिए भी औद्योगिक संस्थायें आगे आकर प्रशासन को सहयोग कर रही हैं।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री एसके झा, आरएम सिडकुल श्री गणपति रावत, प्लांट हेड महिंद्रा श्री सत्यवीर सिंह, महिंद्रा फाइनेंस से मोहनिष, सिडकुल इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन श्री अरूण सारस्वत, हिमेश कपूर, शिरोमणी त्रिपाठी, अजय वर्मा, धर्मेंद्र रावत, सुरेश कुमार, दीपक चौधरी, विश्वजीत सिंह, शोभित जैन, नेत्रपाल, गोविंद नाभियाल, जगमोहन सिंह, भोला आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कुंभ-2027 की तैयारियों का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
भीमताल में नैनीताल जनपद की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : रामपाल सिंह
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तीसरे दिन भी चला विशेष स्वच्छता अभियान,142 स्वयंसेवियों ने लिया भाग