
हरिद्वार ।
महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई और लचर स्वास्थय सेवाओं के खिलाफ एक दिन का उपवास रखा गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव शशि झा ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में असफल रही है। प्रदेश सचिव लता झा ने कहा कि आज जहां सबसे ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत है ऐसे में सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही है। नलिनी दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार इस महामारी के हर रोज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही है। मध्यम वर्ग खत्म हो चुका है। उपवास में ज्योति शर्मा ने
कहा कि आर्थिक स्थिति में भारत आज अपने पङोसी देशों से भी पीछे जा रहा है । हरिद्वार महानगर की अध्यक्षा अंजू मिश्रा ने कहा कि आज भारत में 23 करोड़ लोग इस महामारी की वजह से गरीबी रेखा के नीचे आ गये। हम महिलाएं एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का काम करेगी। उसके उपरांत अंजू मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्षा सरिता आर्या जी का धन्यवाद किया। उपवास में सारिता शर्मा, बिन्दु, सारिका, काजल, रचना, मन्जु अगृवाल श्वेता रुचि, सोनल आदि शामिल थे।

More Stories
देहरादून से उठा संस्कृति और संस्कारों का शंखनाद — मातृशक्ति को सीएम धामी का नमन
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा