
हरिद्वार ।
महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई और लचर स्वास्थय सेवाओं के खिलाफ एक दिन का उपवास रखा गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव शशि झा ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में असफल रही है। प्रदेश सचिव लता झा ने कहा कि आज जहां सबसे ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत है ऐसे में सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही है। नलिनी दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार इस महामारी के हर रोज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही है। मध्यम वर्ग खत्म हो चुका है। उपवास में ज्योति शर्मा ने
कहा कि आर्थिक स्थिति में भारत आज अपने पङोसी देशों से भी पीछे जा रहा है । हरिद्वार महानगर की अध्यक्षा अंजू मिश्रा ने कहा कि आज भारत में 23 करोड़ लोग इस महामारी की वजह से गरीबी रेखा के नीचे आ गये। हम महिलाएं एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का काम करेगी। उसके उपरांत अंजू मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्षा सरिता आर्या जी का धन्यवाद किया। उपवास में सारिता शर्मा, बिन्दु, सारिका, काजल, रचना, मन्जु अगृवाल श्वेता रुचि, सोनल आदि शामिल थे।

More Stories
विशेष अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण अभियान जारी
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस कर रही लगातार अपराधों का खुलासा, आपराधिक तत्व की आयी शामत
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत असामाजिक तत्वो एवं शान्ति भंग करने वालो को हर पुलिस ने हरिद्वार सिखाया सबक