हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया

हरिद्वार।
कृषिकानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को एक बार फिर से रफ्तार देने की कोशिश की जा रही है। आज हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बहादराबाद टोल प्लाजा को खत्म किया जाए। इससे स्थानीय किसानों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। हालांकि किसान अपनी मांग पर डटे रहे। टोल प्लाजा पर धरने के दौरान किसानों ने प्लाजा को टोल फ्री कर दिया।

More Stories
हरकी पौड़ी क्षेत्रांतर्गत शिव घाट,सुभाष घाट मालवीय घाट एवं विष्णु घाट पर चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान
द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई