हरिद्वार।
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के मुबारिकपुर गाँव मे बिजली की तारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग के साथ-साथ तार में धमाके भी होने लगे। ग्रामीणों को कुछ समझ नही आया और ये हादसा देखकर गाँव मे अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल रविवार रात साढ़े दस बजे के करीब मुबारिकपुर गाँव में लगे ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ने से ट्रांसफर से निकलने वाली बिजली की तार में आग लग गई। देखते ही देखते तार में पटाखों की तरह जोरदार विस्फोट होने लगे। इससे पूरे गांव की बिजली गुल हो गई लगभग 05 से 06 मिनट तक बिजली की तारों में चिंगारी और विस्फोट की आवाज निकलती रही।
यह हादसा देख कर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दूर से ही लोग इस हादसे का वीडियो बनाने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मुबारकपुर के रहने वाले युवक अंकित ने बताया कि बिजली की तारो में विस्फोट हुआ था, काफी देर तक चिंगारी और पटाखों जैसी आवाजें आ रही थी।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम