हरिद्वार।
हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान हुए कोविड टेस्ट घोटाले पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीएमओ हरिद्वार ने नगर कोतवाली में दो निजी टेस्टिंग लैब लालचंदानी लैब्स और नालवा लैब के साथ मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी के खिलाफ शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदाई कृष्णराज एस का कहना है कि नगर कोतवाली में तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है , आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
जिले भर में हुई भारी अतिवृष्टि के कारण नदियां उफान पर
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीम ने 01 शराब तस्कर को धर दबोचा
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई