हरिद्वार।
हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान हुए कोविड टेस्ट घोटाले पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीएमओ हरिद्वार ने नगर कोतवाली में दो निजी टेस्टिंग लैब लालचंदानी लैब्स और नालवा लैब के साथ मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी के खिलाफ शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदाई कृष्णराज एस का कहना है कि नगर कोतवाली में तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है , आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
खरना, तप, पवित्रता, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आत्मशुद्धि का दिव्य पर्व
ट्रेड यूनियन नेताओं ने की श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखी देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति