पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा ने कहा कि दवाओं की कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस की सर्विलांस टीम की सख्त नजर है। पुलिस को ऐसी 147 शिकायतें मिली हैं। इनमें एक खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि अन्य शिकायतों पर जरूरतमंदों को पुलिस टीमों ने वाजिब मूल्य पर दिलाया।
सचिवालय मीडिया सेंटर में प्रेंस कांफ्रेंस में आईजी सिन्हा ने बताया कि पिछले दो दिनों के भीतर ये शिकायतें मिली है। पुलिस ने प्रदेशभर में शिकायतों पर दबिश देने के लिए विभिन्न जिलों में 236 टीमें बनाई हैं। बताया कि पुलिस मास्क ना पहन ने वालों के चालान की कारवाई कर रही है। हालांकि अब लगभग 90 फीसदी लोगों में जागरूकता आई है।
सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने कालाबाजारी की शिकायतों के लिए कई नंबर जारी किए हैं। इनमें टोल फ्री नंबर 112 के साथ ही व्हटएप नंबर 9411112780, एसटीएफ का मो. 9412029536 है। कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर जीवन रक्षक दवाइयों एवं आक्सीजन को लेकर हो रही कालाबाजारी की जानकारी दे सकते हैं। पुलिस ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कारर्वाई करेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए