देहरादून।
टाटानगर से पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ऑक्सीजन लेकर उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के हर्रावाला स्टेशन समय 21:28 बजे पहुंची । इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस से 6 कंटेनर देहरादून (हर्रावाला) पहुंचे। इनमे से 4 कंटेनर उत्तराखण्ड के लिए तथा 2 कंटेनर पंजाब भेजे जाएंगे। उतराखंड के लिए आए कंटेनरों में 80 टन प्राण दायिनी ऑक्सीजन देहरादून पहुंची। यह ऑक्सीजन देहरादून, कुमाऊं तथा गढ़वाल सप्लाई की गई।
अब तक मुरादाबाद मण्डल में आठ ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का आगमन हुआ है इनमे 7 ऑक्सीजन एक्सप्रेस बरेली तथा एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस देहरादून को आई है।
ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन हेतु मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों निरंतर निगरानी बनाए हुए है तथा प्रथम वरीयता पर सभी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जिससे ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपने गंतव्य स्थल पर अतिशीघ्र पहुंच सके।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके