गाजियाबाद।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है और लगातार धमाके हो रहे हैं। देखते ही देखते आग ने एक अन्य फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आग से केमिकल के ड्रम फट रहे हैं, जिससे धमाके हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद हैमिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह कविनगर थाना इलाके में बुलंदशहर रोड स्थित एफ-23 मिथाइल पिगमेंट फैक्टरी में आग लग गई और आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग लगातार तेजी से फैलती गई और पास की दो अन्य फैक्टरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. केमिकल फैक्टरी होने के कारण आग की तेज लपटों के बीच-बीच में धमाके हो रहे हैं, जिससे आग ने भयंकर रूप ले लिया है.जानकारी के अनुसार केमिकल रिसाव के कारण फैक्टरी के बाहर खड़ी कार भी आग की चपेट में आने से जल गई है. फैक्ट्री में लगी भीषण आग की वजह से उठ रहा धुआं दूर तक फैला है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही हैबताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया में मनोज गुप्ता की मिथाइल पिगमेंट केमिकल की फैक्टरी में आग लगी और आग की लपटों ने जिसके बाद रितेश बंसल की पाइप फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते आग तीसरी फैक्टरी में भी पहुंच गई है। एनडीआरएफ की टीम को भी आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया है. सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कविनगर भी मौके पर पहुंच गए हैं. आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

More Stories
जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट
जनपद में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम किया स्थापित
मीडिया कर्मियों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार और विभाग प्रतिबद्ध:चौहान