
हरिद्वार।
कोरोना के संकट काल में बिना अनुमति के कोविड-19 के मरीजों का उपचार करने के आरोप में नूतन ओजस अस्पताल के प्रबंधक डॉ दीपक अग्रवाल को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बता दें कि सराय रोड पर स्थित नूतन ओजस अस्पताल में जिलाधिकारी ने 7 मई की रात को छापेमारी की थी, जिलाधिकारी को इलाज के नाम पर अधिक फीस लिए जाने की शिकायत मिली थी, मौके पर पाया कि अस्पताल प्रबंधन बिना अनुमति के कोविड-19 मरीजो का उपचार कर रहा था और स्टाफ के पास पीपीई किट भी नहीं थी, जिसके बाद अस्पताल को सीज कर दिया था और एसीएमओ ने प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

More Stories
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित लघु रोजगार मेले में 14 युवाओं का हुआ चयन
अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश