
हरिद्वार।
सामाजिक कार्यकर्ता और महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में सरकार के कक्षा 01 से 05 तक स्कूलों को खोलने के फैसले पर कोरोना से बचाव पर नाकाफी इंतजामों पर आपत्ति जताई। सुनील सेठी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बताया कि स्कूल खोलने के आदेश तो दे दिए गए हैं, लेकिन बिना वेक्सीनेशन के डर की वजह से अभिवावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। कुछ स्कूलों को छोड़ दे तो अधिकतर स्कूलों में कोरोना से बचाव को लेकर कोई ठोस इंतजाम नही किए गए हैं। स्कूल प्रबन्धक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिवावकों से संतुष्टि पत्र प्राप्त कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं, जो कि सीधे-सीधे कोरोना से बच्चों के बचाव को कोई ठोस इंतजाम ना हो पाना दर्शाता है। सरकार को सभी स्कूलों में पहले निरीक्षण कर कोरोना से बचाव के सभी जरूरी इंतजाम स्कूलों में पूर्ण करवाने चाहिए, इसके लिए सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। उसके बाद ही अभिवावक कोई उचित निर्णय ले पाएंगे।

More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे