
हरिद्वार।
आज कृषि उत्पादन मंडी ज्वालापुर कार्यालय में उप जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष मंडी समिति,गोपाल सिंह चौहान द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई, कोरोना संक्रमण काल के दौरान अधिक से अधिक सतर्कता बरतने एवं कोविड-19 के नियमों के पालन पर चर्चा की गई, बैठक में मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव, तहसीलदार आशीष घड़ियाल सहित बड़ी संख्या में फल सब्जी और खाद्यान्न मंडी के थोक व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक में तय हुआ कि 16 मई के सभी नियमों को लागू किया जाएगा ,मंडी में फल सब्जी के फुटकर व्यापारी आदि का प्रवेश प्रातः 4:00 बजे से 7:00 बजे तक किया जाएगा, 8:00 बजे के बाद सब्जी मंडी परिसर को खाली किया जाएगा, मंडी में केवल व्यापारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा, सामान्य नागरिक को का प्रवेश बंद किया जाएगा तथा मंडी में दोपहिया , चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा, इसके साथ साथ सभी थोक व्यापारी अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाएंगे, जिससे कि सभी लोगों को थोक मूल्य का पता चल सके,

More Stories
अवैध मेडिकल स्टोर्स/क्लीनिक के खिलाफ हरिद्वार पुलिस और ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री घोषणाएं प्राथमिकता-डीएम सविन बंसल ने विभागों को चेतायाः लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं
ज्वालापुर थाने में पचास हजार रुपये का ईनामी अपराधी सीबीसीआईडी एवं ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार