October 22, 2026

फेस बुक पर प्यार कर प्रेमिका को शादी के नाम पर बुलाकर 24 दोस्तों के साथ गैंगरेप

पलवल ।

एक प्रेमी पर अपनी प्रेमिका को शादी के नाम पर बुलाकर अपने 24 दोस्तों के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है।

बता दें कि एक युवती को एक युवक से फेसबुक पर प्यार हो गया। फिर युवक ने युवती से कहा कि होडल आ जाओ हम दोनों शादी कर लेते हैं। जैसे ही युवती होडल पहुंची युवक उसे रामगढ़ के जंगल में ले गया और फिर उसने अपने 24 दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ रात भर गैंगरेप किया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद युवकों ने सुबह होने पर उसे एक कबाड़ी के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। बेहोश पड़ी युवती के साथ फिर से गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हालत बिगड़ने पर सभी आरोपी उसे बेहोशी की हालत में बदरपुर बॉर्डर छोड़कर फरार हो गए।

You may have missed