
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जनता से मुलाकात की।
इस मौके पर सुश्री पद्मा शर्मा, प्रेमनगर, हरिद्वार ने उनके मकान का जीर्णोद्धार का कार्य रोके जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की। इस पर जिलाधिकारी ने सचिव, एचआरडीए को फोन पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
मुलाकात के दौरान श्री देवेन्द्र कुमार, रूड़की, मांगेराम तहसील लक्सर, श्री बिट्टू, लक्सर, श्री पारस कुमार, रानीपुर, हरिद्वार ने शस्त्र लाइसेंस बनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से निवेदन किया। जिलाकारी ने इन सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
इस अवसर पर मुख्य वैयक्तिक अधिकारी श्री सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित
खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने जांच के लिए गए
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, चंबा में 10 खाद्य नमूने लिए