देहरादून।
उत्तराखंड में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ा दिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसे देखते हो राज्य सरकार पास जारी करने की व्यवस्था पर विचार कर रही है। इसको लेकर बैठक होनी है और उस बैठक में निर्णय लिए जाने के बाद कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाने संबंधित आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि यह लगभग तय हो चुका है कि आगामी 1 हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू को प्रदेश भर में बढ़ाया जाएगा, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाने वाले लोगों के लिए पास जारी किए जाएं।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश