मुंबई।
भीषण चक्रवाती तूफान सोमवार रात में गुजरात के सौराष्ट्र तट से आ टकराया और इस दौरान हवा 185 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है। इससे पहले, चक्रवात के कारण मुंबई में भारी वर्षा हुई और गुजरात में दो लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। वहीं, इसके चलते दो नौकाएं तट से दूर अरब सागर में चली गई हैं, जिन पर 410 लोग सवार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवात के रात करीब 9:30 बजे टकराने के दौरान केंद्र शासित दीव में 133 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
More Stories
चुनावी मैनेजमेंट में कौशिक का कोई सानी नहीं
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी का प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की