
नयी दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की सूचना देने पर एक लाख रुपये का इनाम देने की सोमवार को घोषणा की। इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मामले में फरार चल रहे कुमार के साथी अजय कुमार की गिरफ्तारी पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पिछले सप्ताह दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में सुशील कुमार और छह अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

More Stories
चारधाम यात्रा की 24 घंटे निगरानी कर रहा कमांड कंट्रोल रूम, 45 हज़ार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान
15 से 20 जून तक देहरादून में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और शिविरों का आयोजन
सोमवती अमावस्या स्नान के बाद नगर निगम ने रचा स्वच्छता का नया कीर्तिमान, 90 ट्रैक्टर कूड़ा रात 4 बजे तक हटाया