
हरिद्वार। कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित प्रिंस होटल में छापेमारी कर देह व्यापार कर रहे 3 जोड़ों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में होटल मालिक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल प्रिंस में देह व्यापार की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को काफी दिनों से मिल रही थी। ऐसे में पुलिस सूचना पर छापेमारी कर होटल प्रिंस से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही होटल मैनेजर अफजाल और होटल कर्मचारी वीरेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि होटल मालिक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने कार्रवाई में होटल प्रिंस को सील कर दिया है और होटल मालिक व गिरफ्तार तीनों जोड़ों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार होटल मालिक को भी पुलिस तलाश कर रही है। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया की काफी दिनों से होटल में देह व्यापार के सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 जोड़ों को गिरफ्तार किया है। साथ ही होटल के दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे