
हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार के कोविड अस्पतालों की अव्यवस्थाओं और ओवर रेटिंग की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने कोविड-19 अस्पतालों के औचक निरीक्षण के लिए तीन फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन किया है। यह टीमें डॉक्टर, पुलिस अधिकारी और राज्य कर विभाग के अधिकारियों को मिलाकर बनाई गई है। जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि तीनों टीमें रोजाना कोविड अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगी। इलाज की गुणवत्ता, सुरक्षा और निजी अस्पतालों में मरीजों के परिजनों से वसूले जा रहे चार्ज जैसे बिंदुओं पर जांच करेगी। बता दें कि हाल ही में हरिद्वार के 500 बेड वाले बाबा बर्फानी अस्पताल में कोरोना से हुई 65 मौतों के आंकड़ों को छुपाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया है। यह फ्लाइंग स्क्वायड हरिद्वार जिले के कोविड-19 पर कभी भी छापेमारी करने जा सकती है, जिसकी रिपोर्ट सीधे जिलाधिकारी को दी जाएगी।

More Stories
क्यूड़ी ग्राम पंचायत में नीता देवी बनीं प्रधान, 67 वोटों से दर्ज की जीत
सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज क्यूँजा में आयोजित हुए जनहितकारी कार्यक्रम
क्वांटम कॉलेज में झगडा करने वाले 04 आरोपी धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार