
हरिद्वार। मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भंडारी ने अवगत कराया है कि माननीय व्यय प्रेक्षकों की उपस्थिति में किए गये द्वितीय लेखा मिलान में निम्न प्रत्याशी लेखा मिलान हेतु उपस्थित नहीं हुए। इन प्रत्याशियों के विरुद्ध रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी करने हैं, 48 घंटे के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (1) के अंतर्गत एफ. आई. आर. दायर किए जाने के साथ अभ्यार्थियों को जारी वाहन अनुमति वापस ली जाएगी।
मो0 आजम (निर्दलीय) विधानसभा 25 हरिद्वार, ईशान्त कुमार (समाजवादी पार्टी) विधानसभा 26 बीएचईएल रानीपुर, काजी मोहम्मद निजामुद्दीन (कांग्रेस) विधानसभा 33 मंगलौर, काजी मोहम्मद मोनिस (आजाद समाज पार्टी) विधानसभा 33 मंगलौर, शरद पाण्डे (समाजवादी पार्टी) विधानसभा 33 मंगलौर, साजिद अली (समाजवादी पार्टी) 35 हरिद्वार ग्रामीण।

More Stories
365 दिन अन्नक्षेत्र सेवा
भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ SIR प्रक्रिया में बाधा डालने के कांग्रेस के प्रयासों के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ