
हरिद्वार। ज्वालापुर में जीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर काफी मात्रा में बिना बिल का तंबाकू उत्पाद जब्त किया है। जीएसटी की टीम की छापेमारी के बाद व्यापारियों में हडकंप मच गया। बता दें कि कई घंटे की छापेमारी के बाद काफी मात्रा में बिना बिल का तंबाकू उत्पाद पाया गया। जिसको जीएसटी विभाग की टीम अग्रिम कार्यवाही के लिए जीएसटी कार्यालय रोशनाबाद ले गई है।
जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर सुनीता पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ज्वालापुर के मौहल्ला चौहानान स्थित सेठी बीडी वाले के यहां छापेमारी की कार्यवाही की गयी। छापेमारी में मौके से बिना बिल का तंबाकू उत्पाद मिला है। विभागीय कार्यवाही के बाद ही आंकलन किया जाएगा की माल कितने मूल्य मूल्य का है। उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना