September 8, 2024

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का यूक्रेन और रूस के युद्ध को लेकर बड़ा बयान

वाराणसी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का यूक्रेन और रूस के युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया गया। रावत उत्तर प्रदेश को लेकर काशी पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार वहां फंसे भारतीयों को लेकर नीतियों को स्पष्ट क्यों नही कर रही है। जब स्थिति खराब थी तभी क्यों नही कदम उठाया गया। प्रधानमंत्री मोदी को सामने आकर जनता को नीतियों के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध से आर्थिक स्थिति खराब होने वाली है तो सरकार के क्या कदम होंगे वो बताएं।

हरीश रावत ने कहा हम यूपी में मजबूती से लड़ रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को सरकार कुचल रही है। यूपी की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। सार्वजनिक क्षेत्रों को सरकार लगातार बेच रही हैं। गैरवाजिब टैक्स से जनता त्रस्त है। घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई लगाम नही है। खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी ने बढ़ती समस्या से सरकार को पहले ही आगाह किया था। हाथरस, उन्नाव, लखीमपुर की घटना यूपी के लोगो को याद होगा ही। प्रियंका गांधी लगातर महिलाओं के लिए काम कर रही है। जिसका फायदा दिख भी रहा है।