
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण तथा अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान निरन्तर जारी है। उनके आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि इसी क्रम में आज सुमन नगर में चार अवैध कालोनियों-श्री कुर्बान लगभग 15 बीघा, श्री अनुज त्यागी लगभग 12 बीघा, श्री अजय कुमार लगभग 15 तथा श्री तीरथ गुप्ता द्वारा लगभग 12 बीघा जमीन को कालोनियों के रूप में विकसित करने पर एचआरडीए की टीम ने सील करने की कार्रवाई की।

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण