
देहरादून।
कोरोना को लेकर अब उत्तराखण्ड का पुलिस महकमा सख्त हो गया है। उत्तराखंड में अब सही से मास्क न पहनने पर भी लोगों का चालान काटा जाएगा। उत्तराखंड के डीजीपी श्री अशोक कुमार ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए है। डीजीपी अशोक कुमार ने इस सम्बंध में सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति ने सही तरीके से मास्क नहीं पहना है और मास्क नाक व मुंह के नीचे या गले में लटका रखा है तो उस पर मास्क न पहनने के बराबर ही जुर्माना किया जाए। ऐसे व्यक्ति पर प्रथम बार उल्लंघन में 500, दूसरी बार 700 और उसके बाद 1000 रूपए जुर्माना की कार्यवाही अमल में लायी जाए।

More Stories
राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न खेलों में घोषित हुए विजेता
काशीपुर-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढा मुक्त कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण,गुणवत्ता परखने के लिए एकत्र कराए नमूने
सेवा संकल्प अभियान अभियान के तहत कीर्तिनगर के आछरीखुंट में दो दिवसीय बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित