हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। ज्वैलरी शॉप में लूटपाट करने आए 06 हथियारबंद बदमाशों ने दुकानदार के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। लेकिन घायल दुकानदार ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया और आसपास मौजूद लोगो की मदद से बदमाश की जमकर धुनाई करने बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दो बाइक पर सवार 06 बदमाश उनकी दुकान में घुस आए। तीन बदमाशों ने हाथ में देशी तमंचे लिए हुए थे, लूटपाट के दौरान एक बदमाश ने उनके सिर में तमंचे की बट से हमला कर दिया और ज्वैलरी भरकर फरार हो गए। उन्होंने एक बदमाश को दबोच लिया लेकिन उसके अन्य 05 साथी फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की घेराबंदी के लिए कांबिंग की गई। दिनदहाड़े हुई लूट से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका : रेखा आर्या
परमार्थ निकेतन में कथाव्यास श्री निकुंज जी महाराज के पावन श्रीमुख से श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा हो रही प्रवाहित
शरद रौतेला के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री डॉo रावत को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की प्रमुख मांगो के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया