
हरिद्वार: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में मंगलवार को हिमालयन चिकित्सालय जौलीग्राण्ट, देहरादून द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया गया।

इस शिविर का उद्घाटन आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार आई०ए०एस० (अ०प्रा०) द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोग के मा० अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, आई.ए.एस.(अ.प्रा.), मा० सदस्य प्रो० (डॉ०) जगमोहन सिंह राणा, डॉ० रवि दत्त गोदियाल, श्री अनिल कुमार राणा, श्रीमती नंदी राजू श्रीवास्तव, डॉ० ऋचा गौड़, श्री कर्मेन्द्र सिंह, सचिव, परीक्षा नियंत्रक, उपसचिव, अनुसचिव एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुल 38 अधिकारी/कार्मिक द्वारा स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया गया। मानवता के लिये किये गये इस नेक कार्य हेतु आयोग के सचिव श्री कर्मेन्द्र सिंह द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले समस्त कार्मिकों का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
भारत सरकार द्वारा राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता स्वीकृत
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जवानों की कसरत* *जनपद के विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है सघन चैकिंग अभियान* *हर संदिग्ध व्यक्ति/ वस्तु/ वाहन को चेक कर रही है पुलिस* *चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए भी किया जा रहा है जागरूक
मंशा देवी मंदिर का चप्पा चप्पा खंगालने पहुंची बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें