
हरिद्वार। नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त दिवस पर जनपद हरिद्वार की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्पेयरहेड टीम के सदस्यों एवं गंगा दूतों के द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया साथ ही स्पेयरहेड टीम के सदस्यों के द्वारा गांव के आम जनमानस को जागरूक किया गया
इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा हम सब युवाओं को माँ गंगा को ही नहीं अपितु पूरे भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाना है इस संकल्प के साथ हम सभी एकजुट होकर आगे बढ़े और भारत को स्वच्छ बनाने के इस बड़े अभियान का हिस्सा बने इस अवसर पर अंजली रानी, सदक्ष, गार्गी, पराशर, रोहित, ललित, सतीश गांव के युवाओं सहित गंगादूतों ने प्रतिभाग किया।

More Stories
कावड़ मेला प्रारंभ होने से आज तक 01 करोड़ 09 लाख 10 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पहुंचे हरिद्वार
अचानक हुई अम्मा की तबीयत खराब, हरिद्वार पुलिस बनी मददगार